सूचना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सूचना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 29 मार्च 2013

प्रथमअंतर्राष्ट्रीयगुर्जरदिवस



गत 22 मार्च को दिल्ली के
आयुर्विज्ञान
नगर
स्थित
भगवान
देवनारायण मंदिर में गुर्जर
सम्राट कनिष्क कुषाण (कसाणा) की 1935वीं राज्यारोहन की वर्षगाँठ के सुअवसर पर प्रथम अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया !इस अवसर पर सुप्रसिद्ध इतिहासकार श्रीखुर्शीद भाटी जी, श्रीके.पी.एस.गुर्जरजी, इतिहासकार सुशीलभाटी जी, अनिल कुमारसिंह जी, राज बासुट्टा जी, पियूष बैसला जी, सुरिंदर खारी जी, एन.डी.जी.पाटिल गुर्जर जी, हरिचंद भडाना जी, नवाब सिंह मावी जी, विजय पाल कसाना जी, राकेश नागर जी, योगेश डेढ़ा जी (युवानेता ) , वीरेंदर कसाना जी, राजीव मावी जी, राहुल डेढ़ा, प्रशांत गुर्जर जी, राजेश मावी जी अमित डेढ़ा जी,राहुल खारी जी एवं गुर्जर समाज के अनेक बुद्धि जीवियों
और युवाओं ने हिस्सा लिया तथा इस पावन पर्व पर एक दुसरे को गुर्जर सम्राट कनिष्क कुषाण द्वारा चलाये गए शक संवतके 1935 वें नववर्ष की बधाइयां दीं !
 रपट *  राहुल खारी *

बुधवार, 6 फ़रवरी 2013

अपील

दोस्‍तो
सबसे पहले मेरी सभी को 17 फरवरी के शुभ दिन की यानि कि देवनारायण जयंती की अग्रिम शुभकामऐं,
आशा है कि आप सभी भी वही सोच रहें होगे कि जो मैं सोच रहा हूं मेरा मतलब है राजस्‍थान में गुर्जर आरक्षण पर लगी रोक के बारे में , दरअसल ये जो रोक है वो पूरी तरह से पूर्व नियोजित थी और जहां तक मेरा मनना है कि हमारे कथित नेता लोंगों को इसका पूर्व आभास था , क्‍योंकि रोक लगने पर भी वो वैसा ही व्‍यवहार कर रहें जैसा पहले था
  कहां गये उनके वो शब्‍द जो पहले उनके मुहं ये निकलते थे , शायद कहीं राजनिति नामक 'खौंड' राजस्‍थान में जानवरों के निवास को खोंड कहते हैं  मै दुबक गयें हैं क्‍योंकि अब वो जनजागरण करेंगे शायद अब भी वो जनाब जनता को मूर्ख समझ रहें , अरें अब तो होश में आओं क्‍योंकि जब बच्‍चा पैदा होता है तब भी आजकल तो दाई कें मुंह से सिर्फ एक ही शब्‍द निकलता है कि ''बेटा बडा होकर नौकरी लगना जल्‍दी आरक्षण मिलने वाला है'' तो फिर जनजागरण कि क्‍या जरूरत पडी, जनजागरण तो आपको गोपालगढ कांड के समय करना था लेकिन तब आप भाईयों के हालचाल पूछ रहे थे, और कह रहे थे कि गहलोत सरकार पर पूरा भरोसा है होगा भी क्‍यों नहीं जनाबों को महरबानी जो मिली हुई है

खैर छोडों
अब हम मुददे की बात पर आते है बात यह है कि अबकी देवनारायण जयंति पर हम सभी युवा मिलकर कोई रणनिति बनायें
मुझे आपके सुझावों का इंतजार रहेगा
मनमोहन कसाना
संपादक
गुर्जर प्रवक्‍ता
09672 281 281

शुक्रवार, 14 दिसंबर 2012


बाबर ने अपने बाबरनामा मे लिखा था कि भारत में गुर्जर नाम कि एक लडाकू और बहादुर कौम रहती है इस कौम के लोगौ ने मेरे हर कदम पर मुश्किले खडी की थी तबी तो मैने दिल्ली/मेरठ के 300 गुर्जर गाँव को राख कर दिया था

शुक्रवार, 30 नवंबर 2012

विपिन भाटी मेमोरिअल क्विज


गुड मोर्निंग दोस्तों ...

आप सभी से अनुरोध है कि इस ' क्विज ' में हिस्सा ले और जों भी आपके जानकार कम्पीटीशन एक्साम्स की तैयारी कर रहे है उनको बताये और 16.12.2012 को जावली अवश्य लाये | इसमें कोई एंट्री फीस नही है और ये पूर्णतयः सामाजिक उदेश्य के लिए पिछले चार वर्षों से आयोजित की जा रही है .... आभार व नमन |
स्वर्गीय विपिन भाटी गाँव घंघोला जिला - गौतमबुद्धनगर के रहने वाले थे और जावली उनकी नन्हिआल है | जीवन का ज्यादा हिस्सा जावली में गुजरा क्योकि यहाँ पढाई पर तवज्जो दी जाती रही है | पढ़ लिख कर वकालत को अपनाया औरघंघोला अपने परिवार में अपने छोटे भाइयो को प्रेरित कर अच्छी अच्छी नौकरियों की राह दिखाई | लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था और सन २००७ में वक़्त के क्रूर हाथो ने इस प्रतिभा को हमसे छीन लिया | हमार
े लिए विपिन भाटी, जिन्हें प्यार से हम " बिन्दर " भी बोलते थे, ' लक्ष्मण ' की मूर्ति थे | ऐसे भाई की याद में हम ये क्विज का आयोजन हर साल करते आ रहे है जिससे उस दिवंगत आत्मा को याद किया जाता रहे और क्षेत्र के युवाओ में कम्पीटीशनस के रूचि बनी रहे |
इस वर्ष क्विज का आयोजन 16.12.2012 को गाँव जावली के सर्वोदय इन्टर कोलेज में होगा | आप सभी से अनुरोध है की सुबह 10.00 AM तक आयोजन स्थल पर पहुच जाये जिससे हम प्रोग्राम को यथा समय शुरू कर सके |
क्विज दो हिस्सों में होगा .... पहले हिस्से में जीतने भी प्रतिभागी आएंगे उनकी एक लिखित जनरल नोलेज बेस्ड परीक्षा होगी और उसमे टॉप दस ( टेन ) को दूसरे हिस्से में ओपन क्विज खिलाया जाएगा | पहले तीन को नगद ईनाम और अगले पचास को कोंसोलेसन प्राईज़ दिए जायेंगे |

रविवार, 28 अक्टूबर 2012

सूचना

अभी आज से हमारे साथ जुडे हैं महावीर जी से सवाई भेज कॉलेज के प्रबंधक श्री बाबू गुर्जर अपनी किताब बगडावत भारत के साथ उनकी ये किताब 150 पन्‍नों की है इसलिऐ हम इसे 2 दिन में 2 पन्‍ने के हिसाब से देंगे
आप सभी से अनुरोध है अपनी राय जरूर दें
                                                                     
                                                                       धन्‍यवाद
                                                           मनमोहन कसाना